Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

गुवाहाटी, 11 जून (हि.स.)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के उत्तर असम प्रांत की वार्षिक योजना बैठक 12 जून से आरंभ होगी। इसका समापन आगामी 15 जून को तिनसुकिया नगर के विद्या भारती इंटरनेशनल स्कूल में होगा। आरएसएस के उत्तर असम क्षेत्र के प्रचार प्रमुख किशोर शिवम ने गुरुवार काे एक बयान में कहा कि यह बैठक हर साल जून में आयोजित की जाती है और यह आरएसएस के उत्तर असम क्षेत्र की वार्षिक योजना की नियमित बैठक है।
बैठक में पिछले वर्ष के काम का जायजा लेने के अलावा आने वाले वर्ष के लिए योजना प्रस्तुत की जाएगी। उल्लेखनीय है कि, विजयादशमी (दशहरा) 2025 राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की शताब्दी वर्ष संपूर्ण हुआ है। इस संबंध में गत विजयादशमी (दशहरा) अर्थात 02 अक्टूबर, 2025 वर्ष से 2026 के विजयदशमी तक आरएसएस ने शताब्दी वर्ष के अवसर पर सात कार्यक्रम अपने हाथ में लिया था, जिसमें से चार कार्यक्रम पूरे हो चुके हैं।
इस बैठक में शताब्दी वर्ष की कार्यशैली की समीक्षा के साथ-साथ आने वाले वर्ष के लिए कार्यक्रम और संगठन कार्य विस्तार की योजना बनाई जाएगी। साथ ही, संगठन की शाखाओं द्वारा किए जाने वाले आवश्यक सामाजिक परिवर्तनों के काम सहित विशेष रूप से पंच परिवर्तन के प्रयासों पर चर्चा की जाएगी। इस बैठक में कुल 860 कार्यकर्ताओं के भाग लेने का किशोर शिवम ने दावा किया है।
बैठक में संघ क्षेत्र के उत्तर असम प्रांत और असम क्षेत्र के 701, विविध क्षेत्रों के 159 लोग भाग लेंगे। इसमें क्षेत्र, प्रांत, जिला और शहर के कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया है। इसके अलावा, बैठक में प्रांत के विभिन्न संगठनों के संगठन मंत्री और कुछ चुनिंदा कार्यकर्ता भी भाग लेंगे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय