खेल कोटा के तहत 223 खिलाड़ी विभिन्न सरकारी पदों पर नियुक्त
जम्मू, 11 जून (हि.स.)। जम्मू और कश्मीर में खेल समुदाय के लिए एक बड़ी खुशखबरी है जहां खेल कोटा के तहत 223 खिलाड़ियों को विभिन्न सरकारी पदों पर नियुक्त किया गया है। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और खेल मंत्री सतीश शर्मा ने नियुक्त किए गए खिलाड़ियों को बधाई
खेल कोटा के तहत 223 खिलाड़ी विभिन्न सरकारी पदों पर नियुक्त


जम्मू, 11 जून (हि.स.)। जम्मू और कश्मीर में खेल समुदाय के लिए एक बड़ी खुशखबरी है जहां खेल कोटा के तहत 223 खिलाड़ियों को विभिन्न सरकारी पदों पर नियुक्त किया गया है। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और खेल मंत्री सतीश शर्मा ने नियुक्त किए गए खिलाड़ियों को बधाई दी और इस कदम को उनकी खेल उपलब्धियों और समर्पण की मान्यता बताया। साथ ही उन्होंने केंद्र शासित प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का समर्थन करने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया।

मंत्री ने एक पोस्ट में कहा कि जम्मू और कश्मीर में खेल कोटा के तहत चयनित सभी 223 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को बधाई।

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के अमूल्य समर्थन के लिए मैं हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं। नियुक्ति पत्र औपचारिक रूप से मुख्यमंत्री द्वारा सौंपे जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह इन सभी खिलाड़ियों के सफर में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता