अगले सप्ताह खुलेंगे 5 नए आईपीओ, 4 कंपनियों की होगी लिस्टिंग
नई दिल्ली, 31 मई (हि.स.)। सोमवार यानी 01 जून से शुरू होने वाले कारोबारी सप्ताह के दौरान प्राइमरी मार्केट में सामान्य हलचल रहने वाली है। इस सप्ताह पांच कंपनियां अपने आईपीओ लॉन्च कर रही हैं। इनमें से दो आईपीओ मेनबोर्ड सेगमेंट के हैं, जबकि शेष बचे तीन
प्रतीकात्मक


नई दिल्ली, 31 मई (हि.स.)। सोमवार यानी 01 जून से शुरू होने वाले कारोबारी सप्ताह के दौरान प्राइमरी मार्केट में सामान्य हलचल रहने वाली है। इस सप्ताह पांच कंपनियां अपने आईपीओ लॉन्च कर रही हैं। इनमें से दो आईपीओ मेनबोर्ड सेगमेंट के हैं, जबकि शेष बचे तीन आईपीओ एसएमई सेगमेंट के हैं। इसके अलावा पिछले सप्ताह सब्सक्रिप्शन के लिए खुले दो आईपीओ में भी 02 और 03 जून तक बोली लगाई जा सकती है। जहां तक नई लिस्टिंग की बात है, तो इस सप्ताह चार कंपनियां स्टॉक मार्केट में एंट्री करने वाली हैं। ये सभी कंपनियां एसएमई सेगमेंट की हैं।

सप्ताह के पहले दिन 01 जून को मेरिट्रॉनिक्स का 70.03 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। इस इश्यू में 03 जून तक बोली लगाई जा सकेगी। आईपीओ में बोली लगाने के लिए 141 रुपये प्रति शेयर से लेकर 149 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 1,000 शेयर का है। आईपीओ की क्लोजिंग के बाद 04 जून को शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल किया जाएगा, जबकि 08 जून को बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है।

इसी तरह 03 जून को सीएमआर ग्रीन टेक्नोलॉजीज का 630.88 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। इस इश्यू में 05 जून तक बोली लगाई जा सकेगी। आईपीओ में बोली लगाने के लिए 182 रुपये प्रति शेयर से लेकर 192 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 78 शेयर का है। आईपीओ की क्लोजिंग के बाद 10 जून को बीएसई और एनएसई पर कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है।

इसके अगले दिन 04 जून को वाह केमिकल्स का 13.45 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। इस इश्यू में 08 जून तक बोली लगाई जा सकेगी। आईपीओ में बोली लगाने के लिए 60 रुपये प्रति शेयर का मूल्य तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 2,000 शेयर का है। आईपीओ की क्लोजिंग के बाद 11 जून को बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है।

सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन 05 जून को हेक्सागॉन न्यूट्रिशन का 138.87 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। इस इश्यू में 09 जून तक बोली लगाई जा सकेगी। आईपीओ में बोली लगाने के लिए 42 रुपये प्रति शेयर से लेकर 45 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 333 शेयर का है। आईपीओ की क्लोजिंग के बाद 12 जून को बीएसई और एनएसई पर कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है।

इसी दिन जेनेक्साई एनालिटिक्स का 54.84 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। इस इश्यू में 09 जून तक बोली लगाई जा सकेगी। आईपीओ में बोली लगाने के लिए 110 रुपये प्रति शेयर से लेकर 116 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 1,200 शेयर का है। आईपीओ की क्लोजिंग के बाद 12 जून को एनएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है।

इन नए आईपीओ के अलावा पिछले सप्ताह 26 मई को सब्सक्रिप्शन के लिए खुले एसएमआर जेवेल्स के 63.74 करोड़ रुपये के आईपीओ में 03 जून तक बोली लगाई जा सकती है। आईपीओ में बोली लगाने के लिए 125 रुपये से लेकर 128 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 1,000 शेयर का है। आईपीओ की क्लोजिंग के बाद 08 जून को बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है। इस आईपीओ को अभी तक 39 प्रतिशत सब्सक्रिप्शन मिल चुका है।

इसी तरह सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन 29 मई को सब्सक्रिप्शन के लिए खुले ऑरेट ट्रेड के 27.29 करोड़ रुपये के आईपीओ में 02 जून तक बोली लगाई जा सकती है। आईपीओ में बोली लगाने के लिए 70 रुपये प्रति शेयर का मूल्य तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 2,000 शेयर का है। आईपीओ की क्लोजिंग के बाद 05 जून को बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है। इस आईपीओ को अभी तक 16 प्रतिशत सब्सक्रिप्शन मिला है।

जहां तक शेयर बाजार में लिस्टिंग की बात है, तो इस सप्ताह के पहले कारोबारी दिन 01 जून को बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर एमआर मणिवेणी की लिस्टिंग हो सकती है। इसके अगले दिन 02 जून को यशस्वी ज्वेलर्स के शेयर बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हो सकते हैं। सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन 03 जून को राजनंदिनी फैशन इंडिया के शेयरों की बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर लिस्ट होने की उम्मीद है। वहीं सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन 05 जून को बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर ऑरेट ट्रेड के शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / योगिता पाठक