हिन्दी पत्रकारिता के 200 वर्ष : बीकानेर में स्वतंत्रता सेनानी पत्रकार परिवारों का सम्मान
बीकानेर, 31 मई (हि.स.)। संभाग मुख्यालय पर हिन्दी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (जार) की बीकानेर इकाई की ओर से विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। अंत्योदय नगर स्थित रमेश इंग्लिश स्कूल में हुए कार्यक्
हिन्दी पत्रकारिता के 200 वर्ष : बीकानेर में स्वतंत्रता सेनानी पत्रकार परिवारों का सम्मान


बीकानेर, 31 मई (हि.स.)। संभाग मुख्यालय पर हिन्दी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (जार) की बीकानेर इकाई की ओर से विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। अंत्योदय नगर स्थित रमेश इंग्लिश स्कूल में हुए कार्यक्रम में उन पत्रकार परिवारों का अभिनंदन किया गया, जिन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान पत्रकारिता के माध्यम से जनजागरण किया और देश की आजादी की लड़ाई में भी सक्रिय भूमिका निभाई।

कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानी एवं पत्रकार रहे शौकत उस्मानी, रघुवरदयाल गोयल, दाऊदयाल आचार्य, वैद्य मघाराम, रामनारायण शर्मा, मूलचंद पारीक, अंबालाल माथुर, शंभुदयाल सक्सेना और गंगादास कौशिक के परिवारों का सम्मान किया गया। इसके अलावा वरिष्ठ पत्रकार नारायण दास रंगा को पत्रकारिता में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को वरिष्ठ पत्रकार राजीव हर्ष, वरिष्ठ पत्रकार लूणकरण छाजेड़, वरिष्ठ पत्रकार शिवचरण शर्मा, पत्रकार हरीश बी. शर्मा, जार महासचिव विशाल स्वामी ने विचार रखे।

कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानी पत्रकारों का परिचय श्याम नारायण रंगा ने दिया, जबकि अभिनंदन पत्र का वाचन पत्रकार मनोज व्यास ने किया। कार्यक्रम का संचालन पत्रकार अरविंद व्यास ने किया तथा अनुराग हर्ष ने आभार व्यक्त किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजीव