Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

जयपुर, 29 मई (हि.स.)। पश्चिम विक्षाेभ के प्रभाव से शुक्रवार काे जयपुर सहित करीब 8 शहराें में बारिश हुई। इस दाैरान कुछ स्थानाें पर ओले भी गिरे। आंधी-बारिश से शहराें के पारे में 11 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई। इससे आमजन काे भीषण गर्मी से राहत मिली । 45.6 डिग्री के साथ जैसलमेर और 33 डिग्री के साथ बीकानेर की रात सबसे गर्म रही।
माैसम विभाग के अनुसार भीषण गर्मी के बीच शुक्रवार को जयपुर, बीकानेर, चूरू, धौलपुर, अलवर और झुंझुनूं जिले में बारिश हुई। इस दौरान कुछ जगह ओले भी गिरे। झुंझुनूं जिले के कई इलाकों में अंधड़ आया। इस दौरान आसमान में धूल का गुबार छा गया। अंधेरा छाने के कारण विजिबिलिटी कम हो गई। करीब 30 मिनट तक चले अंधड़ के कारण शहर और आसपास के इलाकों में काफी नुकसान हुआ है। कई जगहों पर साइन बोर्ड गिर गए। कई घरों और दुकानों के ऊपर लगे टिनशेड उड़ गए। भीलवाड़ा में लोगों को गर्मी से राहत देने के लिए नगर निगम प्रशासन ने शहर की मुख्य सड़कों पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियों से पानी का छिड़काव कराया।
जयपुर में भी दाेपहर बाद माैसम बदला और काले घने बादल छाने के साथ आंधी के साथ बारिश हुई। इससे जयपुर के पारे में 5 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई। आमजन काे तेज गर्मी से राहत मिली।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश