Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

जम्मू, 29 मई (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के ऊपरी इलाकों में भीषण जंगल में आग लग गई लेकिन वन विभाग और स्थानीय लोगों की त्वरित कार्रवाई से आग पर काबू पा लिया गया।
अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि यह आग मुगल रोड पर लगी जिससे वन क्षेत्र क्षतिग्रस्त हो गए और पुंछ को शोपियां जिले से जोड़ने वाले इस ऐतिहासिक मार्ग के पास से उठती लपटों और घने धुएं के कारण यात्रियों में अस्थायी रूप से दहशत फैल गई।
जिला प्रशासन ने यात्रियों और स्थानीय लोगों से शांत रहने का आग्रह किया है और उन्हें वन क्षेत्रों से गुजरते समय सावधानी बरतने की सलाह दी है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता