नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान के तहत जीडीसी बसोहली में जागरूकता कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित
बसोहली, 29 मई (हि.स.)। नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान के अंतर्गत गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज बसोहली में विभिन्न जागरूकता एवं जनहित गतिविधियों का सफल आयोजन किया गया। इन गतिविधियों में जागरूकता अभियान, इंटरएक्टिव सत्र, नशा विरोधी शपथ ग्रहण, जनसंपर्क कार्यक
Series of awareness programmes organised at GDC Basohli under Drug Free Jammu Kashmir Campaign


बसोहली, 29 मई (हि.स.)। नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान के अंतर्गत गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज बसोहली में विभिन्न जागरूकता एवं जनहित गतिविधियों का सफल आयोजन किया गया। इन गतिविधियों में जागरूकता अभियान, इंटरएक्टिव सत्र, नशा विरोधी शपथ ग्रहण, जनसंपर्क कार्यक्रम तथा योग फॉर हेल्थ सत्र शामिल रहे।

सभी गतिविधियां कॉलेज के प्राचार्य प्रो. राज किरण के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित की गईं। ‘मिशन युवा’ के प्रतिभागियों के लिए आयोजित एक जागरूकता व्याख्यान में एनएमबीए समिति की सह-संयोजक डॉ. नेहा बंद्राल ने नशे के दुष्प्रभावों पर विस्तार से जानकारी देते हुए युवाओं को इससे दूर रहने का संदेश दिया। इसके पश्चात एनएमबीए समिति की संयोजक डॉ. रविंदर कौर ने स्थानीय निवासियों से संवाद कर मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य के महत्व पर प्रकाश डाला। साथ ही कॉलेज परिसर में निर्माण कार्य में लगे मजदूरों को समिति के सदस्यों द्वारा नशा विरोधी शपथ भी दिलाई गई।

इसी क्रम में समिति के सदस्य डॉ. निखिल भारती ने बसोहली के पलाही क्षेत्र में जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित कर स्थानीय लोगों को जम्मू-कश्मीर सरकार द्वारा नशा मुक्ति के लिए उठाए जा रहे कदमों की जानकारी दी। कार्यक्रम के समापन पर प्रो. विशाल शर्मा के निर्देशन में योग एवं वेलनेस सत्र का आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थियों ने योग एवं ध्यान का अभ्यास किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया