मंगेतर ने युवती को जहर देकर गला घोंटा, खुद भी खाया जहर
अजमेर, 26 मई (हि.स.)। अजमेर के किशनगढ़ उपखण्ड स्थित खोड़ा गणेश क्षेत्र में एक युवती को अगवा कर दुष्कर्म करने और फिर उसकी गला घोंट कर हत्या करने का सनसनी खेज मामला सामने आया है। पुलिस जांच में खुलाया हुआ कि युवती की हत्या उसके मंगेतर प्रकाश ने ही
The fiancé poisoned the girl and strangled her, then consumed the poison himself.


The fiancé poisoned the girl and strangled her, then consumed the poison himself.


अजमेर, 26 मई (हि.स.)। अजमेर के किशनगढ़ उपखण्ड स्थित खोड़ा गणेश क्षेत्र में एक युवती को अगवा कर दुष्कर्म करने और फिर उसकी गला घोंट कर हत्या करने का सनसनी खेज मामला सामने आया है। पुलिस जांच में खुलाया हुआ कि युवती की हत्या उसके मंगेतर प्रकाश ने ही की। आरोपी ने पहले युवती को जहर दिया और बाद में गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद उसने खुद भी जहर खा लिया और अपनी दादी को फोन कर इसकी सूचना दी।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रामचंद्र चौधरी ने बताया कि सोमवार शाम करीब चार बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक और युवती को किशनढ़ के यज्ञ नारायण अस्पताल में बेहोशी की हालत में लाया गया है। अस्पताल में युवती को तो मृत घोषित कर दिया किन्तु युवक का इलाज शुरू कर दिया। पुलिस जांच में सामने आया कि युवक और युवती की 5 साल पहले सगाई हुई थी। सोमवार को सुबह मंगेतर प्रकाश युवती को घुमाने के लिए घर से ले गया इस दौरान उनके बीच कथित कोई विवाद हुआ। आरोपी ने युवती को जहर दिया और बाद में उसका गला घोंट दिया। प्रारंभिक जांच में पता चला कि आरोपी खुद ही जहर साथ लेकर हत्या के इरादे से युवती को घुमाने ले गया था।

पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला के अनुसार युवक प्रकाश व युवती मोनिका एक कार में सवार थे। कार को पुलिस ने खोड़ा गणेश क्षेत्र से बरामद कर लिया है उसकी एफएसएल टीम से जांच भी कराई और अस्पताल में भर्ती मंगेतर प्रकाश को भी अपनी निगरानी में ले लिया। युवती के परिवार जनों ने इस मामले में मंगेतर पर युवती मोनिका को अगुवा कर, दुष्कर्म कर, गला घोंट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है कि इस वारदात में मंगेतर युवक के साथ कोई अन्य भी शामिल तो नहीं है। यदि पाया गया तो उसके खिलाफ भी मामला दर्ज किया जाएगा। फिलहाल जांच जारी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संतोष