Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

जयपुर, 26 मई (हि.स.)। नगर निगम गदंगी फैलाने वालों पर सख्त एक्शन ले रहा है। निगम ने कचरा फैलाने वालों से एक ही दिन में 70 हजार रुपये का कैरिंग चार्ज वसूला। नगर निगम द्वारा जोन कार्यालय में कचरा एवं मलबा डाले जाने की बार-बार स्थानीय निवासियों द्वारा शिकायत प्राप्त होने पर उपायुक्त पवन कुमार शर्मा के नेतृत्व में मंगलवार को मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक नीलम शर्मा व जमादार राजेन्द्र सिंह जाट की टीम एवं उपायुक्त सतर्कता शाखा टीम ने गंदगी फैलाने वाले दोषी व्यक्तियों एवं संस्थानों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई कर एक ही दिन में 70 हजार रुपये का कैरिंग चार्ज वसूल किया। आतिश मार्केट, लोहा मंडी वार्ड-4 क्षेत्र में खुले में वेस्ट डालकर गंदगी फैलाने पर संबंधित दोषियों से 50 हजार , नाडी का फाटक लोहा मण्डी में ट्रेक्टर के द्वारा मलबा डालने पर 5 हजार , लोहा मण्डी टैम्पों वालों के द्वारा लोहा मण्डी में कचरा डालने पर 3 हजार , लोहा मण्डी एरिए में बैटरी टैम्पों के द्वारा कचरा डालने पर 1 हजार, लोहा मण्डी में डंपर के द्वारा सीएनडी वेस्ट डालने पर 6 हजार 500 , लोहा मण्डी एरिया में टैम्पों के द्वारा कचरा डालने पर 4 हजार रुपए का कैरिंग चार्ज वसूला गया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश