Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

गुवाहाटी, 26 मई, (हि.स.)। गुवाहाटी के कामाख्या रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें दो कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया है कि दोनों कर्मचारी 25 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन पर कार्य कर रहे थे।
जानकारी के अनुसार, काम चलने के दौरान अचानक विद्युत आपूर्ति चालू कर दी गई, जिसके चलते दोनों कर्मचारी करंट की चपेट में आ गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
गंभीर रूप से घायल दोनों कर्मचारियों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना को लेकर रेलवे विभाग में भी हड़कंप मच गया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
-----------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश