नशा मुक्ति अभियान के तहत कठुआ में मेडिकल स्टोर सील, कई खामियां उजागर
कठुआ, 26 मई (हि.स.)। नशा मुक्ति जम्मू-कश्मीर अभियान के तहत कठुआ में मंगलवार को ड्रग्स विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने न्यू बस स्टैंड के पास एक मेडिकल स्टोर पर कार्रवाई करते हुए उसे सील कर दिया। संयुक्त ऑपरेशन के दौरान टीम ने “महादेव मेडिकोज” नामक
Medical store sealed in Kathua under drug de-addiction campaign, several deficiencies exposed


कठुआ, 26 मई (हि.स.)। नशा मुक्ति जम्मू-कश्मीर अभियान के तहत कठुआ में मंगलवार को ड्रग्स विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने न्यू बस स्टैंड के पास एक मेडिकल स्टोर पर कार्रवाई करते हुए उसे सील कर दिया।

संयुक्त ऑपरेशन के दौरान टीम ने “महादेव मेडिकोज” नामक दुकान की जांच की जिसमें 4 से 5 गंभीर खामियां पाई गईं। अधिकारियों के अनुसार दुकान में दवाइयों का रिकॉर्ड मेंटेन नहीं किया जा रहा था, कंप्यूटर और प्रिंटर उपलब्ध नहीं थे या कार्यरत नहीं थे तथा साफ-सफाई की स्थिति भी बेहद खराब पाई गई।

अधिकारियों ने बताया कि ड्रग एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए दुकान को तब तक बंद रखा जाएगा जब तक सभी कमियां दूर कर सही रिकॉर्ड प्रस्तुत नहीं किया जाता। उन्होंने जानकारी दी कि अब तक जिले में करीब 150 मेडिकल दुकानों की जांच की जा चुकी है और मंगलवार को भी 4-5 दुकानों की जांच की गई। ड्रग्स विभाग ने अन्य मेडिकल स्टोर संचालकों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि सभी दुकानदार नियमों का पालन करें, रिकॉर्ड सही रखें और जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराएं अन्यथा उनके खिलाफ भी कार्रवाई जारी रहेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया