Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

कठुआ, 26 मई (हि.स.)। कठुआ के विधायक डाॅ भारत भूषण ने जंगलोट गांव और जंगलोट वेस्ट के विभिन्न वार्डों का विस्तृत दौरा कर स्थानीय लोगों से सीधे संवाद किया। इस दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं की कमी, विकास कार्यों की जरूरत और अन्य समस्याएं विधायक के समक्ष रखीं।
विधायक ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि सभी जायज मांगों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि समाज के हर वर्ग के विकास के लिए वे पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं और कठुआ विधानसभा क्षेत्र का कोई भी इलाका विकास से वंचित नहीं रहेगा। लोगों से बातचीत के दौरान विधायक ने विशेष रूप से गर्मियों में बढ़ते जल संकट का मुद्दा उठाते हुए कहा कि इसे दूर करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। ग्रामीणों ने विधायक के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि वे लगातार दूरदराज क्षेत्रों का दौरा कर लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं और विकास कार्यों को गति दे रहे हैं
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया