नगरी में विकास कार्यों का लोकार्पण, बाढ़ प्रभावित परिवारों को मदद का आश्वासन
कठुआ, 26 मई (हि.स.)। कठुआ के विधायक डॉ. भारत भूषण ने नगरी क्षेत्र में कई विकास कार्यों का उद्घाटन किया जिनका उद्देश्य स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना और बुनियादी ढांचे को मजबूत करना है। उद्घाटन किए गए कार्यों में नक्कियां-नगरी रोड पर
Inauguration of development works in the city, assurance of help to flood affected families


कठुआ, 26 मई (हि.स.)। कठुआ के विधायक डॉ. भारत भूषण ने नगरी क्षेत्र में कई विकास कार्यों का उद्घाटन किया जिनका उद्देश्य स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना और बुनियादी ढांचे को मजबूत करना है।

उद्घाटन किए गए कार्यों में नक्कियां-नगरी रोड पर दो पुलिया, नगर समिति नगरी के वार्ड नंबर 7 में एक लेन तथा वार्ड नंबर 5 में ड्रेनेज निर्माण कार्य शामिल हैं। इन सभी कार्यों पर करीब 15 लाख रुपये की लागत आई है जिससे सड़क संपर्क और जल निकासी व्यवस्था में सुधार होगा। दौरे के दौरान स्थानीय लोगों ने अगस्त 2025 की बाढ़ में क्षतिग्रस्त हुए सात परिवारों के घरों की समस्या विधायक के सामने रखी। डॉ. भारत भूषण ने प्रत्येक घर का दौरा कर आश्वासन दिया कि पात्रता की जांच के बाद इन परिवारों को पीएमएवाई पैटर्न के तहत सहायता प्रदान की जाएगी। लोगों से बातचीत करते हुए विधायक ने कहा कि कठुआ विधानसभा क्षेत्र का समग्र विकास उनकी प्राथमिकता है और हर गांव व वार्ड तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

इस दौरान स्थानीय निवासियों ने सड़कों, जल निकासी, पानी की आपूर्ति सहित अन्य समस्याएं भी उठाईं जिनके शीघ्र समाधान का भरोसा विधायक ने दिलाया। मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिन्होंने विकास कार्यों की सराहना की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया