कठुआ में विकास को रफ्तार-विधायक डॉ. भरत भूषण ने दो सड़कों का किया उद्घाटन, ग्रामीणों को बड़ी राहत
कठुआ, 25 मई (हि.स.)। कठुआ विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए विधायक डॉ. भरत भूषण ने सोमवार को दो महत्वपूर्ण सड़कों का उद्घाटन किया। इनमें पहली लिंक रोड हाई स्कूल जंगलोट से बाबा कौड़ा तक है, जिससे जंगलोट गांव की तीन पंचायतों को सीधा ला
Development accelerates in Kathua – MLA Dr. Bharat Bhushan inaugurates two roads, bringing great relief to villagers


कठुआ, 25 मई (हि.स.)। कठुआ विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए विधायक डॉ. भरत भूषण ने सोमवार को दो महत्वपूर्ण सड़कों का उद्घाटन किया। इनमें पहली लिंक रोड हाई स्कूल जंगलोट से बाबा कौड़ा तक है, जिससे जंगलोट गांव की तीन पंचायतों को सीधा लाभ मिलेगा।

इसी प्रकार दूसरी सड़क नेशनल हाईवे चक गोटा से श्री बापू अस्साराम जी के आश्रम तक बनाई गई है। दोनों सड़कों का मैकडमाइजेशन लगभग 22 लाख रुपये की लागत से किया गया है जिससे क्षेत्र में आवागमन पहले से अधिक सुगम और सुरक्षित हो जाएगा। इस अवसर पर बीडीओ कठुआ सुनील डोगरा, हेडमास्टर विनोद बाली, पूर्व डीडीसी उपाध्यक्ष रघुनंदन सिंह बबलू, पूर्व नगर समिति अध्यक्ष रविंदर शर्मा, पूर्व संयुक्त निदेशक योजना दविंदर सिंह लखनपुरिया सहित कई गणमान्य व्यक्ति और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। स्थानीय लोगों ने विकास कार्यों के लिए विधायक का स्वागत किया। अपने संबोधन में विधायक डॉ. भरत भूषण ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क संपर्क को मजबूत करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि बेहतर सड़कें न केवल आवागमन को आसान बनाती हैं, बल्कि गांवों के आर्थिक विकास में भी अहम भूमिका निभाती हैं। उन्होंने बताया कि इन सड़कों से विद्यार्थियों, यात्रियों और स्थानीय निवासियों को काफी सुविधा मिलेगी और उनका सफर सुरक्षित होगा।

उद्घाटन के बाद विधायक ने जंगलोट गांव का दौरा कर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। इस दौरान लोगों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याएं और विकास से जुड़ी मांगें उनके सामने रखीं। विधायक ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि जायज मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कठुआ क्षेत्र के किसी भी हिस्से को विकास से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा और गर्मियों में पानी की कमी को दूर करना उनकी प्राथमिकता है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया