Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

जयपुर, 21 मई (हि.स.)। आदित्य बिरला हेल्थ इंश्योरेंस ने युवाओं की बदलती जीवनशैली और स्वास्थ्य जरूरतों को ध्यान में रखते हुए नया हेल्थ इंश्योरेंस प्लान ‘एक्टिव युवा’ लॉन्च किया है। कंपनी ने इसके साथ एक व्यापक वेलनेस प्रोग्राम भी शुरू किया है, जो ग्राहकों को स्वस्थ आदतें अपनाने पर विशेष रिवॉर्ड प्रदान करेगा।
कंपनी के अनुसार यह योजना हेल्थरिटर्न्स™ मॉडल पर आधारित है, जिसके तहत रोजाना 10 हजार कदम चलने या एक व्यायाम सत्र में 300 कैलोरी बर्न करने जैसी गतिविधियों पर ग्राहकों को लाभ मिलेगा। लगातार सक्रिय रहने और हेल्दी हार्ट स्कोर बेहतर बनाए रखने वाले ग्राहक वार्षिक प्रीमियम का 100 प्रतिशत तक वापस प्राप्त कर सकेंगे।
‘एक्टिव युवा’ प्लान को ‘ईट, मूव और हील’ तीन प्रमुख आधारों पर तैयार किया गया है। इसके तहत एक्टिव हेल्थ ऐप पर नियमित भोजन लॉग करने, प्रतिदिन औसतन 7500 कदम चलने तथा पर्याप्त नींद लेने पर अतिरिक्त हेल्थरिटर्न्स™ और बोनस एक्टिव डेज़™ का लाभ मिलेगा। कंपनी के सीईओ मयंक बाथवाल ने कहा कि आज के युवा स्वास्थ्य को जीवनशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं और बीमा को भी उसी के अनुरूप विकसित करने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि यह प्लान केवल मेडिकल इमरजेंसी तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि रोजमर्रा की स्वस्थ आदतों को बढ़ावा देने में भी सहायक बनेगा। कंपनी का मानना है कि यह योजना युवाओं के लिए हेल्थ इंश्योरेंस को अधिक उपयोगी, सरल और आकर्षक बनाएगी तथा स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करेगी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश