Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

जोधपुर, 20 मई (हि.स.)। डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय जोधपुर द्वारा संचालित स्वर्णप्राशन कार्यक्रम 21 मई को पुष्यनक्षत्र योग में आयोजित होगा।
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (वैद्य) गोविन्द सहाय शुक्ल ने बताया कि एम्स जोधपुर की आयुष ओपीडी में, जालोरी गेट के निकट शनिश्चर थान, सम्राट अशोक उद्यान के सामने भवानी आदर्श विद्या मंदिर, चौपासनी हाउसिंग बोर्ड स्थित लवकुश गृह-नवजीवन संस्थान, बाल बसेरा सेवा संस्थान, मगरा पूंजला स्थित राजकीय किशोर बालगृह, विश्वविद्यालय आयुर्वेद चिकित्सालय करवड़, गोद-ग्राम घड़ाव के राजकीय विद्यालय, विक्टोरियन किड्स स्कूल एवं राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, कुड़ी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड सेक्टर-7, राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल मोकलावास, ज्ञानदिशा स्कूल बालोतरा में आयोजित किया जाएगा।
स्नातकोत्तर बालरोग विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. हरीश कुमार सिंघल ने बताया कि स्वर्ण प्राशन की अगली खुराक आगामी पुष्य नक्षत्र 17 जून को उक्त 10 स्थानों पर बच्चों को पिलाई जाएगी।
हिन्दुस्थान समाचार / सतीश