Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

पटना, 06 मार्च (हि.स.)। बिहार के औरंगाबाद की रहने वाली मोनिका श्रीवास्तव ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा 2025 में पूरे भारत में 16वां स्थान प्राप्त किया है।
मोनिका श्रीवास्तव औरंगाबाद शहर के सत्येंद्र नगर निवासी ई. ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव एवं भारती श्रीवास्तव की पुत्री हैं। मोनिका श्रीवास्तव की प्रारंभिक शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर और डीएवी पब्लिक स्कूल से हुई है। उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए आल इंडिया में 16वां रैंक हासिल किया है। मोनिका ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के निरंतर सहयोग को दिया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुरभित दत्त