Enter your Email Address to subscribe to our newsletters


कोकराझार (असम), 06 मार्च (हि.स.)। कोकराझार के बोडोफा नगर स्थित बीटीसीएलए (बीटीसीएलए) सभागार में आज आयोजित एक कार्यक्रम में बोडोलैंड टेरिटोरियल काउंसिल (बीटीसी) की कार्यकारी परिषद में तीन नए सदस्यों ने कार्यकारी सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण किया। शपथ लेने वाले नए सदस्यों में गोरेश्वर (एसटी) निर्वाचन क्षेत्र के महेश्वर बसुमतारी, नाग्रीजुली (नॉन-एसटी) निर्वाचन क्षेत्र की लक्ष्मी दास तथा सरकार द्वारा मनोनीत सदस्य कर्मेश्वर राय शामिल हैं।
असम सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं बीटीसी के वर्तमान मुख्य सचिव मुकेश साहू ने नए सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इन तीन नए सदस्यों के शामिल होने के साथ ही बीटीसी कार्यकारी परिषद के कुल सदस्यों की संख्या अब बढ़कर 17 हो गई है। उम्मीद जताई जा रही है कि इनकी भागीदारी से बीटीसी क्षेत्र में विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन को और अधिक गति मिलेगी।
कार्यक्रम में कार्यकारी सदस्य देरहासात बसुमतारी और मुनमुन ब्रह्म, एमसीएलए युविराज बसुमतारी, अतिरिक्त मुख्य सचिव प्रांजित कुमार वारी, बीटीसी के सचिव सहित अन्य अधिकारी तथा कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / किशोर मिश्रा