Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

बधाई देने वालों का लगा तांता
पूर्वी चंपारण,06 मार्च (हि.स.)। जिले के रक्सौल नगर परिषद क्षेत्र के नागा रोड वार्ड संख्या–11 निवासी रामाशंकर प्रसाद कानू एवं उनकी धर्मपत्नी रेणु देवी के ज्येष्ठ सुपुत्र मनु कुमार ने भारत सरकार के अधीन गृह मंत्रालय द्वारा आयोजित खुफिया विभाग की परीक्षा में सफलता का परचम लहराया है। मनु कुमार का चयन इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) में सहायक केन्द्रीय खुफिया आफिसर (ACIO)/ED के पद के लिए हुआ है।
मनु कुमार ने वर्ष 2024 में आयोजित इस परीक्षा के फाइनल परिणाम में सफलता हासिल करते हुए यह गौरवपूर्ण उपलब्धि प्राप्त की है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार सहित पूरे मोहल्ले और क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।
मनु कुमार की प्रारंभिक शिक्षा रक्सौल में ही हुई है । उन्होंने दसवीं और बारहवीं की पढ़ाई जीएसई कॉलेज, कानपुर से पूरी की। इसके बाद उन्होंने उच्च शिक्षा प्राप्त करते हुए बीएचयू वाराणसी से स्नातक की पढ़ाई पूरी की। अपनी कड़ी मेहनत, लगन और अनुशासन के बल पर उन्होंने देश की प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त कर अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
वर्तमान में मनु कुमार विद्युत विभाग, मुख्यालय पटना में कार्यरत हैं। उनकी सफलता पर पिता रामाशंकर प्रसाद कानू, माता रेणु देवी तथा भाई–बहनों के साथ पूरे परिवार में हर्ष का माहौल है।
भारत विकास परिषद रक्सौल शाखा के विनोद कुमार ( नारियल गद्दी) एवं रजनीश प्रियदर्शी ने संयुक्त रूप से बताया कि मनु कुमार की यह सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनकी उपलब्धि से यह सिद्ध होता है कि कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। मनु कुमार की इस उपलब्धि पर हर्ष प्रकट करते हुए बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। ब
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / आनंद कुमार