Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

भागलपुर, 06 मार्च (हि.स.)। जिले के सुल्तानगंज के मुख्य चौक बाजार के समीप भागलपुर की ओर आ रही तेज रफ्तार में एक एम्बुलेंस ने एक ई-रिक्शा को जोर से टक्कर मारी दी, जिसमें ई-रिक्शा चालक और उसपर सवार दो महिला गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी।
सूचना मिलने पर मौके पर थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों के मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल सुल्तानगंज पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने ई-रिक्शा चालक मनोज कुमार तांती को मृत घोषित कर दिया। वहीं इस घटना में घायल डिस्को देवी, अनिता देवी साकिन इटहरी, रामापुर थाना जिला मुंगेर के रहने वाले बताए जा रहा हैं। उ
धर मौके से एम्बुलेंस चालक फरार हो गया। पुलिस पुरे घटना को लेकर छानबीन करते हुए वाहन को अपने कब्जे में कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए मृतक के शव पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर भेज दिया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर