Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

फरीदाबाद, 06 मार्च (हि.स.)। शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर करीब 47 लाख रुपए की ठगी करने के मामले में साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने खाताधारक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जितिन चौधरी निवासी गांव कोन्डली, पूर्व दिल्ली के रूप में हुई है। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार सेक्टर-88 निवासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना सेंट्रल में शिकायत दी थी कि वह ‘यस सिक्योरिटी’ नामक निवेश प्लेटफॉर्म से व्हाट्सएप के माध्यम से जुड़ा था। ठगों द्वारा दिए गए निवेश संबंधी प्रलोभन और जानकारी के आधार पर उसने इंट्रा-डे ट्रेडिंग, स्टॉक व दो आईपीओ में कुल 47 लाख 75 हजार रुपये निवेश किये। इसके बाद ठगों ने उसके कॉल और मैसेज का जवाब देना बंद कर दिया। शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। पूछताछ में सामने आया कि जितिन वा पहले गिरफ्तार मन्तोष का ज्वाइंट खाता था। खाता में ठगी के 10 लाख रूपये आये थे।
हिन्दुस्थान समाचार / -मनोज तोमर