फाइलेरिया कि दवा सेवन से वंचित लोगों के लिए चल रहा है मॉप अप राउंड
भागलपुर, 06 मार्च (हि.स.)। एमडीए अभियान के दौरान फाइलेरिया कि दवा सेवन से वंचित लोगों के लिए भागलपुर शहरी क्षेत्र सहित जिला के सभी प्रखंडों में 5 से 13 मार्च के दौरान मॉप अप राउंड चल रहा है। इस आशय कि जानकारी शुक्रवार को जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्
दवा खाती महिला


भागलपुर, 06 मार्च (हि.स.)। एमडीए अभियान के दौरान फाइलेरिया कि दवा सेवन से वंचित लोगों के लिए भागलपुर शहरी क्षेत्र सहित जिला के सभी प्रखंडों में 5 से 13 मार्च के दौरान मॉप अप राउंड चल रहा है। इस आशय कि जानकारी शुक्रवार को जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉक्टर दीनानाथ ने दी। उन्होंने बताया कि विगत 10 से 28 फरवरी तक भागलपुर शहरी क्षेत्र सहित सभी प्रखंडों में सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम चला। स्वास्थ्य मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार 10 फरवरी से 14 दिनों तक स्वास्थ्य कार्यकर्ता के द्वारा घर-घर जाकर और उसके बाद तीन दिनों तक स्कूल सहित अन्य स्थानों पर बूथ लगाकर प्रत्यक्ष रूप से जिला भर में लगभग 90% लोगों को फाइलेरिया कि दवा खिलाई गई।

कार्यक्रम के अंतर्गत शत प्रतिशत कवरेज कि प्राप्ति के लिए ऐसे क्षेत्र जहां अभी तक लोगों ने फाइलेरिया कि दवा का सेवन नहीं किया है, या लोगों ने दवा खाने से इंकार कर दिया है या छूटे हुए लोगों को फाइलेरिया कि दवा का सेवन कराने के लिए दिनांक 5 से 13 मार्च के दौरान मॉप अप राउंड चलाकर लोगों को दवा सेवन कराया जा रहा है। आम लोगों से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि जो किसी भी कारण से अभी तक फाइलेरिया कि दवा का सेवन नहीं कर पाए हैं, वो इस दौरान स्वास्थ्य कार्यकर्ता से संपर्क कर अनिवार्य रूप से फाइलेरिया कि दवा के रूप में एलबेंडाजोल और डीईसी टैबलेट का सेवन कर लें, ताकि भविष्य में कभी भी उन्हें फाइलेरिया जैसी जीवन भर के लिए दिव्यांग बनाने वाली बीमारी न हो।

जिला वेक्टर रोग नियंत्रण पदाधिकारी आरती कुमारी ने बताया कि जिला भर में 10 से 28 फरवरी 2026 के दौरान लगभग 90% लोगों को फाइलेरिया कि दवा के रूप में एलबेंडाजोल और डीईसी टैबलेट का सेवन कराया गया है। इस दौरान फाइलेरिया कि दवा सेवन से वंचित लोगों को दवा खिलाने के लिए 05 से 13 मार्च के दौरान मॉप अप राउंड चलाया जा रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर