Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

दरभंगा, 06 मार्च (हि.स.)। बिहार यूनिवर्सिटी सर्विस कमिशन से चयनित जदयू नेता डॉ. अंजीत चौधरी ने राजनीति शास्त्र विषय के सहायक प्राध्यापक के रूप में एमएलएसएम कॉलेज, दरभंगा में अपना योगदान दिया। उनके योगदान के अवसर पर शिक्षकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और जदयू नेताओं ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
मौके पर जदयू मनीगाछी प्रखंड अध्यक्ष संतोष सिंह, जदयू जिला उपाध्यक्ष व जिला खाद्य आयोग निगरानी समिति के सदस्य सुभाष चौपाल, राष्ट्रीय भंगी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र राम तथा डॉ. शाहिद ज्या सहित कई लोग उपस्थित रहे।
कॉलेज के राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. संजय झा, प्रो. ज्वालचंद्र चौधरी, प्रो. आनंद मोहन झा, प्रो. सुजीत शाफी और प्रो. शैलेन्द्र मोहन ठाकुर सहित अन्य शिक्षकों ने भी डॉ. चौधरी को शुभकामनाएं दीं।
इसके अतिरिक्त लनामीवि से जुड़े छात्र जदयू के अध्यक्ष मोहम्मद आसिफ कमाल, मदन प्रसाद राय, श्याम किशोर प्रधान, एजाज अख्तर, रोमी खान, मोहम्मद इमाम, प्रो. तरुण मंडल, पप्पू महासेठ और कमरे आलम ने भी उन्हें बधाई दी।
सभी ने विश्वास व्यक्त किया कि डॉ. अंजीत चौधरी अपने अनुभव और ज्ञान से छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करेंगे तथा कॉलेज के शैक्षणिक वातावरण को और सुदृढ़ बनाएंगे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Krishna Mohan Mishra