खोवांग में लुरिन की उम्मीदवारी के विरुद्ध कांग्रेस का प्रदर्शन
डिब्रूगढ़ (असम), 06 मार्च (हि.स.)। खोवांग विधानसभा क्षेत्र में असम जातीय परिषद (एजेपी) के नेता लुरिनज्योति गोगोई की संभावित उम्मीदवारी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि खोवांग सीट
Congress Workers Protesting Against Lurinjyoti Gogoi’s Candidature in Khowang.


डिब्रूगढ़ (असम), 06 मार्च (हि.स.)। खोवांग विधानसभा क्षेत्र में असम जातीय परिषद (एजेपी) के नेता लुरिनज्योति गोगोई की संभावित उम्मीदवारी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि खोवांग सीट से कांग्रेस अपने ही उम्मीदवार को मैदान में उतारे।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए कहा कि क्षेत्र के कांग्रेस समर्थक केवल पार्टी के “हाथ” चिह्न पर ही मतदान करना चाहते हैं। उन्होंने किसी अन्य दल के उम्मीदवार को समर्थन देने की संभावना पर नाराजगी भी जताई।

प्रदर्शनकारियों ने पार्टी नेतृत्व से मांग की कि गठबंधन के बजाय खोवांग सीट से कांग्रेस उम्मीदवार को ही टिकट दिया जाए, ताकि कार्यकर्ता पूरे उत्साह के साथ चुनाव में भाग ले सकें।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश