हांसी : सिंघवा राघो के अंकित ने पास की यूपीएससी, प्रशंसकों ने दी बधाई
चौथे प्रयास में मिली सफलता, जन्म से नहीं है अंकित का एक हाथ हांसी, 06 मार्च (हि.स.)। हांसी जिले के गांव सिंघवा राघो के एक होनहार युवक ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा में 826वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोश
सिंघवा राघो निवासी अंकित नारु।


चौथे प्रयास में मिली सफलता, जन्म से नहीं है

अंकित का एक हाथ

हांसी, 06 मार्च (हि.स.)। हांसी जिले के गांव सिंघवा राघो के एक होनहार

युवक ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा में 826वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र

का नाम रोशन किया है। युवक की इस उपलब्धि से पूरे गांव में खुशी का माहौल है और ग्रामीण

उसे बधाई दे रहे हैं।

सफल अभ्यर्थी अंकित का जन्म 7 अक्टूबर 1997 को

हुआ था। उन्होंने अपनी दसवीं, बारहवीं की पढ़ाई कलायत के शिक्षा भारती विद्या निकेतन

पब्लिक स्कूल तथा आरकेएसडी कालेज से बी कॉम किया।

अंकित ने शुक्रवार काे बताया कि उसके दसवीं की परीक्षा में

10 सीजीपीए, 12वीं में 87 प्रतिशत तथा बी कॉम 73 प्रतिशत के साथ पास की थी। वर्तमान में

अंकित वर्ष 2022 से रक्षा मंत्रालय दिल्ली में असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के पद पर कार्यरत

हैं और इससे पहले वह हिसार कैंट में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। अंकित ने बताया कि

यूपीएससी परीक्षा में उसका यह चौथा प्रयास तथा तीसरी बार इंटरव्यू दिया था। उन्होंने

बताया कि उनका लक्ष्य आईएस और आईपीएस अधिकारी बनने का है और इसके लिए वह पुनः प्रयास

करेगा। अंकित ने बताया कि जन्म से उनका एक हाथ नहीं है लेकिन उसने कभी इस बात को महसूस

नहीं किया और लगातार मेहनत कर युपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण करने में सफलता हासिल की है।

परिवार की बात करें तो उनके दादा धीर सिंह तीन

बार गांव के सरपंच रहे हैं। पिता धीर सिंह हरियाणा पुलिस में सेवाएं देने के बाद वर्ष

2021 में कैथल से सब इंस्पेक्टर के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। उनकी माता कमलेश देवी

गृहिणी हैं, जबकि उनके बड़े भाई दीपक दिल्ली में इमिग्रेशन ऑफिसर के पद पर कार्यरत

हैं, जबकि एक बहन ज्योति भी परिवार का हिस्सा हैं। वर्तमान में उनके माता-पिता दिल्ली

द्वारका में निवास कर रहे हैं।

यूपीएससी जैसी कठिन परीक्षा में सफलता हासिल करने पर

पूरे गांव और क्षेत्र में गर्व का माहौल है। सरपंच नरेश कुमार ने अंकित को गांव का

नाम रोशन करने पर बधाई देते हुए कहा कि अंकित की इस उपलब्धि से गांव के अन्य युवाओं

को भी आगे बढ़ने और बड़े लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा मिलेगी।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर