अखिल गोगोई को विपक्षी गठबंधन से किया गया बाहर
गुवाहाटी, 06 मार्च (हि.स.)। असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एपीसीसी) के अध्यक्ष एवं लोकसभा सांसद गौरव गोगोई तथा वरिष्ठ कांग्रेस नेता रकीबुल हुसैन ने औपचारिक रूप से घोषणा करते हुए अखिल गोगोई को विपक्षी गठबंधन से बाहर कर दिया है। इस निर्णय के बाद विपक्षी
Asam Pradesh Congress President Gaurav Gogoi and other leaders addressing a press conference regarding the  prepole alliances. विपक्षी गठबंधन के नेता संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए।


गुवाहाटी, 06 मार्च (हि.स.)। असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एपीसीसी) के अध्यक्ष एवं लोकसभा सांसद गौरव गोगोई तथा वरिष्ठ कांग्रेस नेता रकीबुल हुसैन ने औपचारिक रूप से घोषणा करते हुए अखिल गोगोई को विपक्षी गठबंधन से बाहर कर दिया है।

इस निर्णय के बाद विपक्षी गठबंधन में शामिल दलों की संख्या में बड़ी कमी आई है। पहले जहां गठबंधन में 16 दल शामिल थे, अब यह घटकर केवल चार दल रह गया है।

गौरव गोगोई ने कहा कि राइजर दल की आवश्यकता केवल चुनाव प्रचार के दौरान ही होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि राइजर दल अब विपक्षी गठबंधन के मुख्य ढांचे का हिस्सा नहीं रहेगा।

आगामी असम विधानसभा चुनाव 2026 को देखते हुए राज्य की राजनीति में गठबंधन और राजनीतिक समीकरणों को लेकर हलचल तेज हो गई है।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश