Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

हिसार, 06 मार्च (हि.स.)। महाराजा अग्रसेन बुद्धिजीवी
समिति ने हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में स्थित राजकीय उच्च विद्यालय में विद्यार्थियों
को स्टेशनरी वितरित करने का कार्यक्रम आयोजित किया। हकृवि के वित्त नियंत्रक नवीन जैन
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे।
नवीन जैन ने छात्रों से संवाद करते हुए शुक्रवार काे कहा कि
शिक्षा जीवन की सबसे बड़ी शक्ति है। यह न केवल आपके जीवन को बदल सकती है बल्कि आपके
परिवार के भविष्य को भी उज्ज्वल बना सकती हैं। जब आप मन लगा कर पढ़ाई करते हैं तब आप
न केवल परीक्षा की तैयारी ही कर रहे होते हैं बल्कि जीवन की चुनौतियों का सामना करने
के लिए स्वयं को भी तैयार कर रहे होते हैं। दुनिया में बहुत से बच्चे ऐसे हैं जिन्हें
स्कूल जाने का अवसर भी नहीं मिलता। आप सब भाग्यशाली हैं कि आपको अच्छे शिक्षक, किताबें
और पढऩे का वातावरण मिला है। आप मेहनत और अनुशासन को अपने जीवन का हिस्सा बनाइए और
बड़े होकर एक अच्छे चरित्रवान एवं ईमानदार इंसान बनिए। उन्होंने विद्यार्थियों को स्टेशनरी
भी वितरित की।
कार्यक्रम में स्कूल के प्रधानाचार्य ओमप्रकाश
डाबला ने भी बच्चों को लगन के साथ मेहनत करने का आह्वान किया एवं समिति के इस नेक कार्यक्रम
के लिये धन्यवाद किया। कार्यक्रम के दौरान मंच का संचालन कुसुम ने किया। कार्यक्रम
में संस्था के जेपी बंसल, विजय गर्ग, सतीश गोयल, स्कूल के सभी अध्यापकगण सुनीता, जगदीप
राणा, विजय चावला, मीना, सुरेश आदि व स्कूल के सभी विद्यार्थी उपस्थित थे
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर