Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

लखनऊ, 03 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने समस्त प्रदेशवासियों एवं उत्तर प्रदेश पुलिस परिवार को होली के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की है कि होली के उत्सव को सुरक्षित, मर्यादित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं। प्राकृतिक एवं सुरक्षित रंगों का ही प्रयोग करें, किसी की इच्छा के विरुद्ध रंग न लगाएं, यातायात नियमों का पूर्ण पालन करें तथा संयम, जिम्मेदारी और आपसी सम्मान के साथ पर्व का आनंद लें। उत्तर प्रदेश पुलिस आपके सुरक्षित और शांतिपूर्ण उत्सव के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। त्योहार को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के लिए प्रदेश में प्रर्याप्त मात्रा में पुलिस बल तैनात किया गया है।
हिन्दुस्थान समाचार / दीपक