Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

काठमांडू, 02 सितंबर (हि.स.)। चीन ने नेपाल के रसुवागढ़ी से जुड़े अपने केरूंग नाका जाने स्थल मार्ग को बुधवार सुबह 10 बजे से पूरी तरह फिर से खोल दिया है।
इसके साथ ही अब बचावकर्मी, राहत सामग्री, उपकरण और भारी मशीनरी सड़क मार्ग से आपदा के मुख्य प्रभावित क्षेत्रों तक पहुंच सकेंगे।
चीनी मीडिया रोक के अनुसार, इससे प्रभावित क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर राहत और बचाव अभियान चलाना संभव होगा।
काठमांडू स्थित चीनी दूतावास के अनुसार, पानी के कारण बाधित सड़क के अंतिम हिस्से को अस्थायी रूप से फिर से चालू कर दिया गया है। इससे भारी मशीनरी की आवाजाही भी संभव हो गई है।
केरूंग नाका क्षेत्र के मुख्य आपदा प्रभावित हिस्से में राष्ट्रीय राजमार्ग की सफाई के लिए तैनात भारी मशीनरी चीनी क्षेत्र में स्थित केरूंग नाका भवन के मूल स्थान के नजदीक तक पहुंच गई है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / पंकज दास