Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

हरिद्वार, 13 सितंबर (हि.स.)। जिला सहकारी बैंक हरिद्वार के नवनिर्वाचित बोर्ड का रविवार को पथरी क्षेत्र के ग्राम घोंटी में स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के नेतृत्व में नवनिर्वाचित चेयरमैन बिजेंद्र चौधरी, उपाध्यक्ष सुशील राठी और डायरेक्टरों का अभिनंदन किया गया।
स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में जिला पंचायत, ब्लॉक और सहकारी समितियों के बाद जिला सहकारी बैंक का बोर्ड भी निर्विरोध निर्वाचित हुआ है। उन्होंने इसे जनता की जीत बताते हुए कहा कि निर्वाचित बोर्डों के माध्यम से समाज के सभी वर्गों के विकास को गति मिलेगी।
चेयरमैन बिजेंद्र चौधरी और उपाध्यक्ष सुशील राठी ने जनपदवासियों का आभार जताते हुए कहा कि वे बैंक के माध्यम से सहकारिता को मजबूत करने के लिए काम करेंगे। ब्लॉक प्रमुख आशा नेगी ने कहा कि स्वामी यतीश्वरानंद के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों को महत्वपूर्ण उपलब्धियां मिली हैं।
कार्यक्रम में डायरेक्टर उत्तम रावत, सपना शर्मा, राजवीर सिंह, नवनीत वर्मा, पुष्पराज सैनी, सुनीता राणा पंवार, हुकुम सिंह रावत, बलवंत पंवार, उप प्रमुख धर्मेंद्र प्रधान, सूर्यवीर मलिक समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला