Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

बेरूत, 05 अगस्त (हि.स.)। संयुक्त राष्ट्र (यूएन) ने कहा है कि इजराइली सैन्य कार्रवाई में कमी आने के बाद लेबनान में युद्ध के कारण विस्थापित हुए बड़ी संख्या में लोग अपने घरों को लौट रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र की मानवीय सहायता एजेंसी के अनुसार, 30 जुलाई तक 8,21,077 लोग अपने मूल क्षेत्रों में वापस पहुंच चुके हैं।
हालांकि, स्थिति पूरी तरह सामान्य नहीं हुई है। एजेंसी के मुताबिक, 3.6 लाख से अधिक लोग अब भी विस्थापित हैं। इनमें लगभग 26 हजार लोग सरकारी राहत शिविरों में रह रहे हैं, जबकि अन्य लोग रिश्तेदारों, किराये के मकानों या अस्थायी आश्रयों में शरण लिए हुए हैं।
संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में मानवीय सहायता और बुनियादी सेवाओं की बहाली का काम जारी है। एजेंसी ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील की है कि राहत एवं पुनर्वास कार्यों को गति देने के लिए आवश्यक सहयोग जारी रखा जाए, ताकि विस्थापित परिवार सुरक्षित और सम्मानजनक तरीके से अपने जीवन को फिर से शुरू कर सकें।
----------------
हिन्दुस्थान समाचार / आकाश कुमार राय