Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

मुरादाबाद, 12 अगस्त (हि.स.)। उत्तर रेलवे के मुरादाबाद रेल मण्डल में वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक महेश यादव ने बुधवार को बताया कि स्पेशल रेल गाड़ी आनंद विहार टर्मिनल-लौकहा बाजार-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल (04014 व 04013) के संचालन फेरों में विस्तार किया गया है।
सीनियर डीसीएम ने आगे बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल रेलगाड़ी आनंद विहार टर्मिनल- लौकहा बाजार स्पेशल (04014) का पूर्व घोषित सूचना में अंतिम संचालन 15 अगस्त में विस्तार करते हुए 16 अगस्त से 15 सितम्बर तक संचालन किया जायेगा। गाड़ी के संचालन में कुल 31 फेरों की वृद्धि की गई है।
सीनियर डीसीएम ने आगे बताया कि रेलगाड़ी लौकहा बाजार-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल (04013) का पूर्व घोषित सूचना में अंतिम संचालन 16 अगस्त में विस्तार करते हुए 17 अगस्त से 16 सितम्बर तक संचालन किया जाएगा। गाड़ी के संचालन में कुल 31 फेरों का विस्तार किया गया है।
-----------------
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल