जबलपुरः साप्ताहिक जैविक हाट में किसानों को मिला उचित दाम, उपभोक्ताओं में भारी उत्साह
जबलपुर, 19 जुलाई (हि.स.)। मध्य प्रदेश के जबलपुर में प्रत्येक रविवार को कृषि उपज मंडी परिसर में लगाए जा रहे साप्ताहिक जैविक हाट में इस बार भी सफल आयोजन किया गया। साप्ताहिक जैविक हाट ने स्थानीय उपभोक्ताओं और जैविक खेती करने वाले किसानों के बीच एक मजब
जबलपुरः साप्ताहिक जैविक हाट


जबलपुर, 19 जुलाई (हि.स.)। मध्य प्रदेश के जबलपुर में प्रत्येक रविवार को कृषि उपज मंडी परिसर में लगाए जा रहे साप्ताहिक जैविक हाट में इस बार भी सफल आयोजन किया गया। साप्ताहिक जैविक हाट ने स्थानीय उपभोक्ताओं और जैविक खेती करने वाले किसानों के बीच एक मजबूत कड़ी का काम कर रहा है, जिससे दोनों ही पक्षों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।

अक्सर शुद्ध और प्रामाणिक जैविक उत्पादों के लिए भटकने वाले शहरी व स्थानीय उपभोक्ताओं के लिए यह हाट एक वरदान साबित हो रहा है। हाट में पहुँचे उपभोक्ताओं ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि अब उन्हें एक ही छत के नीचे बेहतरीन जैविक उत्पाद आसानी से मिल रहे हैं। बाजार से मिल रहा सकारात्मक रुझान यह दर्शाता है कि लोग अब स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हो रहे हैं और जैविक उत्पादों को प्राथमिकता दे रहे हैं।

किसानों के चेहरे खिले, मिला उपज का उचित दाम -

दूसरी ओर, रासायनिक खादों को छोड़कर प्राकृतिक और जैविक खेती अपनाने वाले प्रगतिशील किसानों के लिए यह हाट बेहद लाभकारी सिद्ध हुआ। बिचौलियों से मुक्त सीधे बाजार मिलने के कारण किसानों को अपनी उपज का सही और वाजिब दाम प्राप्त हुआ। उचित मूल्य मिलने से जैविक किसानों में खुशी की लहर है और उनका मनोबल बढ़ा है।

रविवार को आयोजित साप्ताहिक जैविक हाट के सफल संचालन की पूरी जिम्मेदारी विकासखंड पाटन के कृषि विभाग की रही। विभाग द्वारा की गई उत्कृष्ट संचालन व्यवस्था से उपभोक्ता और किसान दोनों ही पूरी तरह संतुष्ट नजर आए। इस पूरे आयोजन का सफल नेतृत्व उप संचालक एवं अनुविभागीय कृषि अधिकारी पाटन डॉ. इंदिरा त्रिपाठी द्वारा किया गया। उनके कुशल मार्गदर्शन में वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी पाटन सीमा राउत एवं विकासखंड पाटन के स्टाफ ने मुस्तैदी से अपनी भूमिका निभाई और व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संपन्न कराया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर