अंडर 15 बायज सिंगल्स में आगरा के अंकुर प्रताप सिंह और गर्ल्स सिंगल्स में आर्नवी पाठक विनर
योनेक्स सनराइज फर्स्ट यूपी स्टेट सब जूनियर मेजर बैडमिंटन टूर्नामेंट का समापन
योनेक्स सनराइज फर्स्ट यूपी स्टेट सब जूनियर मेजर बैडमिंटन टूर्नामेंट का समापन


मुरादाबाद, 19 जुलाई (हि.स.)। मुरादाबाद बैडमिंटन एसोसिएशन एवं अर्व बैडमिंटन अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में ब्राससिटी जिमख़ाना में चल रहे योनेक्स सनराइज फर्स्ट यूपी स्टेट सब जूनियर मेजर बैडमिंटन टूर्नामेंट-2026 रविवार को समापन हुआ। चौथे व अंतिम दिन सेमीफाइनल एवं फाइनल मैच खेले गए। अंडर- 15 बायज सिंगल्स में आगरा के अंकुर प्रताप सिंह और अंडर- 15 गर्ल्स सिंगल्स में लखनऊ की आर्नवी पाठक चैंपियन बनीं।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक नगर कुमार रणविजय सिंह, एडीजे जितेन्द्र सिंह, निर्यातक सुधीर त्यागी, रीजनल मैनेजर इंडियन आयल लव गोयल, ब्राससिटी जिमख़ाना के फाउंडर डॉ संजय गुप्ता, डॉ अनंत राणा, डॉ पीके गुप्ता, अंकुश अग्रवाल, डॉ अनुराग अग्रवाल एवं अंतर्राष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी अर्जुन अवार्डी अभिन्न श्याम गुप्ता, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य डॉ बृजपाल सिंह यादव उपस्थित रहें।

अर्व बैडमिंटन अकैडमी के डॉ अनिल चौहान, डॉ मनीष भट्ट एवं डॉ हिमांशु यादव ने सभी स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुरादाबाद बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव सतीश शर्मा ने टूर्नामेंट संबंधी सभी व्यवस्थाओं को अच्छे अपनी देखरेख में संपन्न कराया। एसोसिएशन की तरफ़ से चेयरमैन अमिताभ प्रकाश, आनंद मोहन गुप्ता, विपिन गुप्ता, शश उपस्थिति रहें।

आज के टूर्नामेंट के दौरान डॉ स्मिता गुप्ता, डॉ क्षिति राणा, डॉ प्रज्ञा अग्रवाल, नीलम शर्मा, सोनू चौहान, डॉ नीतू सिंह, ऋचा भट्ट, कोच सूर्या, डॉ जी एस मटेला, अनूप शंखधर, आशुतोष शंखधर, नवीन अग्रवाल आदि उपस्थित रहें। चीफ रेड्डी अजय सिंह की देख रेख में तकनीकी समिति ने टूर्नामेंट को अच्छे से ऑर्गनाइज किया।

फाइनल के नाम परिणाम :

आयोजक डॉ हिमांशु यादव ने बताया कि अंडर 15 बायज सिंगल्स में आगरा के अंकुर प्रताप सिंह, अंडर 15 बॉयज डबल में जौनपुर के कुशाग्र रामानुज द्विवेदी और प्रयागराज के शिवांश गुप्ता, अंडर 15 गर्ल्स सिंगल्स में लखनऊ की आर्नवी पाठक, अंडर 15 गर्ल्स डबल में लखनऊ की जानया श्रीवास्तव और मनसा राय, अंडर 15 मिक्स्ड डबल्स में लखनऊ के हर्षित यादव और जानया श्रीवास्तव, अंडर 17 बॉयज सिंगल में प्रयागराज के प्रखर तिवारी, अंडर 17 बाय डबल्स में नोएडा के सार्थक सोम और आगरा के शुभम सोलंकी, अंडर 17 गर्ल्स सिंगल्स में नोएडा की अग्रिमा सिंह, अंडर 17 गर्ल्स डबल में आगरा की पलक यादव और वाराणसी की याना गुप्ता, अंडर 17 मिक्स्ड डबल्स में आगरा के अंकुर प्रताप और संघमित्रा गौतम विनर रहीं।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल