सीएसएमटी में प्लेटफॉर्म विस्तार, दादर-ठाणे तक ही चलेंगी दो ट्रेनें
Platform Extension at CSMT: Two Trains to Terminate at Dadar and Thane
सीएसएमटी में प्लेटफॉर्म विस्तार, दादर-ठाणे तक ही चलेंगी दो ट्रेनें


मुंबई, 14 जुलाई (हि.स.)। छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) पर प्लेटफॉर्म विस्तार का काम चल रहा है। इस वजह से मध्य रेलवे ने दो महत्वपूर्ण ट्रेनों के शॉर्ट टर्मिनेशन की अवधि 15 दिन बढ़ा दी है। ये ट्रेनें अब 31 जुलाई 2026 तक दादर और ठाणे स्टेशन तक ही संचालित होंगी।

कोंकण रेलवे के अनुसार ट्रेन संख्या 22120 मडगांव-मुंबई सीएसएमटी तेजस एक्सप्रेस की 29 जुलाई तक की सभी यात्राएं दादर स्टेशन पर ही समाप्त होंगी। यह ट्रेन सीएसएमटी तक नहीं जाएगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 12134 मंगलुरु जंक्शन-मुंबई सीएसएमटी एक्सप्रेस को 30 जुलाई तक ठाणे स्टेशन पर ही शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा की योजना बनाते समय इस बदलाव का ध्यान रखें।

सीएसएमटी जाने वाले यात्रियों को दादर-ठाणे से आगे की यात्रा के लिए मुंबई लोकल या अन्य वैकल्पिक परिवहन साधनों का उपयोग करना होगा। प्लेटफॉर्म विस्तार कार्य पूरा होने के बाद दोनों ट्रेनें फिर से अपने नियमित गंतव्य सीएसएमटी तक संचालित की जाएंगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार