Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

गुरुग्राम, 13 जुलाई (हि.स.)। क्रिकेट मैदान के साथी रहे भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और इशांत शर्मा अब बिजनेस पार्टनर बन गए हैं। उन्होंने मिलकर अपना एनर्जी ड्रिंक ब्रांड एक्वॉन लॉन्च किया है। गुरुग्राम के सेक्टर-43 में यह लॉन्चिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां बड़ी संख्या में खेल प्रेमी पहुंचे।यूजी के नाम से फेमस युजवेंद्र चहल हरियाणा के जींद जिले के रहने वाले हैं। दोनों खिलाड़ी भारतीय टीम और आईपीएल में करीब सात साल साथ खेले हैं। इस साल चहल पंजाब किंग्स और इशांत दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा थे। इवेंट में चहल ने बताया कि एक्वॉन को किसी खास वर्ग या उम्र तक सीमित नहीं रखा गया है। इसे समाज के हर वर्ग और हर उम्र के लोग बेझिझक पी सकते हैं।
शुगर कंट्रोल्ड और प्रोडक्ट- फर्स्ट फोकस चहल ने कहा कि मार्केट में मौजूद अधिकांश एनर्जी ड्रिंक में शुगर बहुत ज्यादा होती है। एक्वॉन में शुगर का स्तर बहुत नियंत्रित और सटीक रखा गया है। इसमें सिर्फ उतनी ही शुगर डाली गई है जो एक सामान्य और फिट शरीर के लिए जरूरी है। इशांत शर्मा ने अपने प्रोडक्ट-फर्स्ट दर्शन को सांझा किया। उन्होंने कहा, अब तक हमने टैगलाइन पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया है। हमारा पूरा ध्यान एक अच्छा प्रोडक्ट बनाने पर रहा है। जैसे-जैसे यह प्रोडक्ट लोगों को पसंद आएगा, वैसे-वैसे हम इसके बारे में सोचेंगे। लॉन्च इवेंट में दोनों क्रिकेटरों ने कहा कि उनका लक्ष्य खिलाड़ियों और फिटनेस चाहने वाले लोगों के लिए एक हेल्दी और भरोसेमंद एनर्जी ड्रिंक देना है।
---
हिन्दुस्थान समाचार / ईश्वर