Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

गुवाहाटी, 21 जून (हि.स.)। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अंबुबासी मेला शुरू होने से पूर्व रविवार को कामाख्या धाम पहुंचकर मां कामाख्या के दर्शन किए और विशेष पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
मंदिर परिसर में पहुंचने पर मंदिर प्रबंधन एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। केंद्रीय मंत्री ने मां कामाख्या की पूजा-अर्चना कर देश की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की।
उल्लेखनीय है कि 22 जून से शुरू होने वाले अंबुबासी मेले के लिए कामाख्या धाम में व्यापक तैयारियां की गई हैं। देश-विदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए सुरक्षा, यातायात, स्वास्थ्य एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को सुदृढ़ किया गया है।
---------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश