सात परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित नीट(यूजी) पुनर्परीक्षा में 228 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित
अररिया 21 जून(हि.स.)। एनटीए द्वारा आयोजित नीट (यूजी) पुनर्परीक्षा रविवार को अररिया के 7 परीक्षा केंद्रों पर स्वच्छ, शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त वातावरण में हुई। परीक्षा में कुल 2172 परीक्षार्थियों में 1944 परीक्षार्थी उपस्थित हुए, जबकि 228 परीक्ष
अररिया फोटो:डीएम एसपी का इंस्पेक्शन


अररिया 21 जून(हि.स.)।

एनटीए द्वारा आयोजित नीट (यूजी) पुनर्परीक्षा रविवार को अररिया के 7 परीक्षा केंद्रों पर स्वच्छ, शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त वातावरण में हुई।

परीक्षा में कुल 2172 परीक्षार्थियों में 1944 परीक्षार्थी उपस्थित हुए, जबकि 228 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।

परीक्षा के दौरान डीएम विनोद दूहन एवं एसपी जितेन्द्र कुमार द्वारा संयुक्त रूप से सभी सातों केंद्रों का निरीक्षण किया गया।इस दौरान डीएम एसपी ने सभी अधिकारियों को कदाचार मुक्त परीक्षा संचालन को लेकर दिशा निर्देश देते रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर