मलायालम सिनेमा में करण जौहर की एंट्री, धर्मा प्रोडक्शन ने किया 'ओडियन' का ऐलान
फिल्म निर्माता करण जौहर की कंपनी धर्मा प्रोडक्शन अब मलयालम सिनेमा में भी कदम रखने जा रही है। करण जौहर ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी पहली मलयालम फिल्म ओडियन: द एज ऑफ इल्यूजन की घोषणा की है। यह फिल्म पृथ्वीराज प्रोडक्शंस के सहयोग से बनाई जा रही है और इ
करण जौहर - फोटो सोर्स एक्स


फिल्म निर्माता करण जौहर की कंपनी धर्मा प्रोडक्शन अब मलयालम सिनेमा में भी कदम रखने जा रही है। करण जौहर ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी पहली मलयालम फिल्म ओडियन: द एज ऑफ इल्यूजन की घोषणा की है। यह फिल्म पृथ्वीराज प्रोडक्शंस के सहयोग से बनाई जा रही है और इसे मलयालम सिनेमा में धर्मा प्रोडक्शंस की शुरुआत माना जा रहा है।

करण जौहर ने फिल्म का पहला पोस्टर साझा करते हुए बताया कि उन्हें मलयालम फिल्म उद्योग में अपनी पहली प्रस्तुति को लेकर बेहद गर्व महसूस हो रहा है। फिल्म का निर्देशन राहुल सदाशिवन कर रहे हैं, जिन्हें समकालीन मलयालम सिनेमा के प्रतिभाशाली निर्देशकों में गिना जाता है। निर्माताओं के अनुसार यह राहुल के करियर की सबसे महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में से एक होगी।

'ओडियन: द एज ऑफ इल्यूजन' एक फंतासी थ्रिलर फिल्म है, जिसकी कहानी 19वीं सदी के केरल की लोककथाओं और रहस्यमयी 'ओडियन' कबीले पर आधारित होगी। फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन और मंजू वारियर मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। लोककथाओं, रहस्य और फंतासी का अनोखा मिश्रण पेश करने वाली इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच अभी से उत्सुकता बढ़ गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / लोकेश चंद्र दुबे