प्रधानमंत्री मोदी ने इटली के राष्ट्रपति मैटरेला से मुलाकात की, एआई और अंतरिक्ष समेत कई क्षेत्रों में सहयोग पर चर्चा
रोम, 20 मई (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यहां इटली के राष्ट्रपति सर्जियो मैटरेला से मुलाकात की और भारत-इटली संबंधों को मजबूत बनाने के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर साझा किए
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और इटली के राष्ट्रपति सर्जियो मैटरेला मुलाकात के दौरान


रोम, 20 मई (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यहां इटली के राष्ट्रपति सर्जियो मैटरेला से मुलाकात की और भारत-इटली संबंधों को मजबूत बनाने के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर साझा किए गए पोस्ट में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और इटली के राष्ट्रपति सर्जियो मैटरेला ने मुलाकात के दौरान भारत-इटली की मज़बूत और स्थायी साझेदारी की पुष्टि की और व्यापार, प्रौद्योगिकी, नवाचार, स्वच्छ ऊर्जा, एआई और संस्कृति सहित विभिन्न क्षेत्रों पर चर्चा की। उन्होंने आपसी हित के क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि उनकी राष्ट्रपति मैटरेला के साथ व्यापार, निवेश और सांस्कृतिक संबंधों समेत भारत-इटली मित्रता से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर सार्थक बातचीत हुई। उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), महत्वपूर्ण खनिज, अंतरिक्ष और परमाणु ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाओं पर भी विचार-विमर्श किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुशील कुमार