फतेहाबाद : ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में 20 मई को बंद रहेंगे मेडिकल स्टोर
फतेहाबाद, 18 मई (हि.स.)। ऑनलाइन दवा बिक्री, भारी डिस्काउंट और दवा कारोबार से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के विरोध में 20 मई को जिलेभर के मेडिकल स्टोर बंद रहेंगे। इस संबंध में रतिया मेडिकल केमिस्ट यूनियन के पदाधिकारियों ने सोमवार को एसडीएम सुरेंद्र सिंह
रतिया। एसडीएम को ज्ञापन सौंपे केमिस्ट यूनियन के पदाधिकारी।


फतेहाबाद, 18 मई (हि.स.)। ऑनलाइन दवा बिक्री, भारी डिस्काउंट और दवा कारोबार से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के विरोध में 20 मई को जिलेभर के मेडिकल स्टोर बंद रहेंगे। इस संबंध में रतिया मेडिकल केमिस्ट यूनियन के पदाधिकारियों ने सोमवार को एसडीएम सुरेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपकर सरकार से ऑनलाइन दवा बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण लगाने की मांग की। यूनियन के प्रधान राजेंद्र लडूना के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में संरक्षक नरेंद्र मित्तल, उप प्रधान सुंदर लाली, महासचिव विमल बंसल तथा कैशियर दिनेश शर्मा शामिल रहे। पदाधिकारियों ने बताया कि जिलेभर के केमिस्ट संगठन 20 मई को प्रस्तावित बंद का समर्थन कर रहे हैं और रतिया के मेडिकल स्टोर भी पूर्ण रूप से बंद रखे जाएंगे। यूनियन पदाधिकारियों ने कहा कि ऑनलाइन दवा कंपनियां भारी छूट देकर पारंपरिक मेडिकल कारोबार को प्रभावित कर रही हैं, जिससे छोटे मेडिकल संचालकों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो रहा है। उन्होंने कहा कि बिना चिकित्सकीय सलाह के दवाइयों की ऑनलाइन उपलब्धता लोगों के स्वास्थ्य के लिए भी खतरा बन सकती है। कई मामलों में गलत दवा सेवन की शिकायतें सामने आई हैं, जिससे मरीजों की जान जोखिम में पड़ सकती है।

हिन्दुस्थान समाचार / अर्जुन जग्गा