Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

हुगली, 17 मई (हि. स.)। जिले के रिषड़ा तीन नम्बर रेलवे गेट के पास बन रहे अंडरपास का स्थानीय पार्षद शशि सिंह झा ने रविवार को निरीक्षण किया। इस दौरान भाजपा पार्षद कार्य की प्रगति का जायजा लिया और वहां के कर्मचारियों से बातचीत की।
शशि सिंह झा ने हिन्दुस्थान समाचार से कहा कि रिषड़ा अंडरपास का काम लगभग पूरा हो चुका है। पूर्व दिशा की ओर काम पूरा है। रेलवे लाइन के नीचे का बॉक्स बन गया है। पश्चिम की ओर उसे खोलना बाकी है।
भाजपा पार्षद ने कहा कि अंडरपास काम पूरा होने के बाद अंडरपास को शुरू कर दिया जायेगा।
उल्लेखनीय है कि रिषड़ा तीन नम्बर रेल गेट पर लगने वाले भीषण जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए रिषड़ा अंडरपास का निर्माण कार्य शुरू हुआ था। इसके पूरा होने से रिषड़ा के हजारों लोगों को इसका लाभ मिलेगा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय पाण्डेय