Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

बरेली, 17 मई (हि.स.)। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) यूनिट बरेली और देवरनियां पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 13 किलो अफीम के साथ दाे लाेगाें काे गिरफ्तार किया गया है। यह दाेनाें अंतरराज्यीय तस्कर गिराेह के सदस्य हैं। इनसे बरामद अफीम की कीमत करीब 70 लाख रुपये आंकी गई है।
एएनटीएफ की टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि तस्करी की बड़ी खेप लेकर दाे लाेग बरेली पहुंचे हैं। इसके बाद इस पर एएनटीएफ यूनिट बरेली के प्रभारी उपनिरीक्षक विकास यादव, कांस्टेबल सौरभ चौधरी, अंकित यादव, कुश कुमार, रसविंद्र चौधरी, विनीत कुमार और महिला कांस्टेबल छाया के अलावा देवरनियां थाने के उपनिरीक्षक पुष्पेंद्र शर्मा और कांस्टेबल शिवम कुमार की टीम ने घेराबंदी कर दोनों को 16 मई की रात बरेली-बहेड़ी हाईवे पर ताज ब्रिक इंडस्ट्रीज जाने वाले रास्ते के सामने ग्राम बिचपुरी, थाना देवरनियां क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने
इनके पास से 70 लाख रुपये की कीमत की लगभग 13 किलाे अफीम के अलावा उनसे दो मोबाइल फोन और 555 रुपये नकद भी बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपिताें की पहचान विशाल कुमार निवासी बरिसाखी थाना गिद्धौर जिला चतरा, झारखंड और अजय कुमार निवासी तेतरिया थाना पत्थलगड़ा जिला चतरा, झारखंड के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपिताें ने बताया कि वे झारखंड के खूंटी और हजारीबाग क्षेत्र से 1.20 लाख रुपये प्रति किलो के हिसाब से अफीम खरीदकर लाए थे। इसकी सप्लाई उत्तराखंड के एक व्यक्ति को की जानी थी। आरोपित उससे केवल व्हाट्सएप कॉल के जरिए संपर्क करते थे और हर बार बातचीत के बाद कॉल डिटेल डिलीट कर देते थे। बरामदगी के आधार पर थाना देवरनियां में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई है।
एएनटीएफ यूनिट बरेली के प्रभारी उपनिरीक्षक विकास यादव ने बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार चलाया जा रहा है। गिरफ्तार आरोपिताें से पूछताछ के आधार पर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। जल्द ही इस गिरोह से जुड़े अन्य तस्करों पर भी कार्रवाई की जाएगी।
हिन्दुस्थान समाचार / देश दीपक गंगवार