Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

प्रयागराज, 18 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित खीरी थाने की पुलिस टीम ने मारपीट और जानलेवा हमला मामले के तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने सोमवार को आरोपितों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त एक लोहे की रॉड भी बरामद की है। पकड़े गए तीनों आरोपितों के खिलाफ खीरी थाने में धारा 115(2), 117(2), 352, 351(3), 190, 191(2), 191(3), 109(1) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपित में आकाश सिंह, आदर्श सिंह उर्फ ईशू और अखिलेश कुमार सिंह है।
उल्लेखनीय है कि चार मई 2026 को वादी आनंद प्रताप सिंह निवासी ग्राम ओबरी पंवारी ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि आरोपितों ने उनके साथ मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंचे उनके पिता राकेश सिंह, दिनेश सिंह, बृजेश प्रताप सिंह और भाई नीरज सिंह पर धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। साथ ही गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी गई। जांच के दौरान मेडिकल रिपोर्ट, एक्स-रे, सीटी स्कैन रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में धारा 117(2), 190 और 109(1) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई। इसके बाद नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी की गई।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान आकाश सिंह , आदर्श सिंह उर्फ ईशू तथा अखिलेश कुमार सिंह निवासी ग्राम ओबरी पंवारी थाना खीरी के रूप में हुई है। पुलिस उपायुक्त यमुनानगर विवेक चन्द्र यादव ने बताया कि कमिश्नरेट पुलिस अपराध और अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और सभी आरोपितों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल