राजगढ़ःदो दिन से लापता व्यक्ति का संतरे के बगीचे में मिला शव
राजगढ़, 30 अप्रैल(हि.स.)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में खिलचीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जामुनिया में गुरुवार दोपहर एक संतरे के बगीचे में व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान 55 वर्षीय माधूलाल मालवीय निवासी दोलाज के रूप में हुई है, जो दो दिन पहल
व्यक्ति का संतरे के बगीचे में मिला शव, जांच शुरू


राजगढ़, 30 अप्रैल(हि.स.)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में खिलचीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जामुनिया में गुरुवार दोपहर एक संतरे के बगीचे में व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान 55 वर्षीय माधूलाल मालवीय निवासी दोलाज के रूप में हुई है, जो दो दिन पहले रिश्तेदार की शादी में जाने की बात कहकर निकला था।

जानकारी के अनुसार माधूलाल पिछले करीब 15 वर्षों से जामुनिया गांव में रामप्रताप दांगी के खेत पर रहकर खेती-किसानी का कार्य करता था। उसकी पत्नी कई साल पहले उसे छोड़कर चली गई थी और वह निसंतान था। 28 अप्रैल को शादी में जाने का कहकर निकले माधूलाल का मोबाइल लगातार बंद आ रहा था, जिससे संपर्क नहीं हो पा रहा था। गुरुवार सुबह गांव का राधेश्याम संतरे के बगीचे में पहुंचा, जहां बदबू आने पर उसने देखा कि जमीन पर शव पड़ा है। इसकी जानकारी तुरंत खेत मालिक को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस का कहना है कि मृतक का शव दो दिन पुराना प्रतीत होता है। फिलहाल मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हुआ है और पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक