खड़गपुर मंडल में विशेष टिकट जांच अभियान, 236 मामलों में जुर्माना वसूला
खड़गपुर, 30 अप्रैल (हि.स.)। दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर मंडल ने गुरुवार को बिना टिकट यात्रा रोकने और रेल नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए विशेष टिकट जांच अभियान चलाया। इस दौरान मंडल के कई प्रमुख स्टेशनों और ट्रेनों में व्यापक जांच की गई। अभि
रेलवे द्वारा टिकट चेकिंग अभियान


रेलवे द्वारा टिकट चेकिंग अभियान


रेलवे द्वारा टिकट चेकिंग अभियान


खड़गपुर, 30 अप्रैल (हि.स.)। दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर मंडल ने गुरुवार को बिना टिकट यात्रा रोकने और रेल नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए विशेष टिकट जांच अभियान चलाया। इस दौरान मंडल के कई प्रमुख स्टेशनों और ट्रेनों में व्यापक जांच की गई।

अभियान के तहत खड़गपुर, सांतारागाछी, मेचेदा, शालीमार, बालेश्वर तथा तमलुक–दीघा रेलखंड के कई स्टेशनों पर टिकटों की जांच की गई। स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म और ट्रेनों के अंदर टिकट जांच कर्मियों को तैनात किया गया ताकि अधिक से अधिक यात्रियों की जांच हो सके।

जांच के दौरान कई महत्वपूर्ण ट्रेनों में भी टिकटों की जांच की गई। शाम तक बिना टिकट या अनियमित टिकट के साथ यात्रा करने के 236 मामले सामने आए। इन मामलों में यात्रियों से कुल एक लाख 86 हजार 280 रुपये का जुर्माना वसूला गया।

रेल अधिकारियों ने बताया कि अभियान के दौरान लंबी दूरी की ट्रेनों और व्यस्त स्टेशनों पर विशेष ध्यान दिया गया। कई स्थानों पर अचानक जांच भी की गई, जिससे बिना टिकट यात्रा करने वालों को पकड़ा जा सके।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता