Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

धमतरी, 12 अप्रैल (हि.स.)। तेज रफ्तार एक माेटरसाइकिल अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसा में एक माेटरसाइकिल सवार की रास्ते में ही मौत हो गई। जबकि माेटरसाइकिल सवार तीन अन्य नाबालिग घायल हो गए है, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम बोडरा से शादी समारोह में रविवार को एक ही पल्सर माेटरसाइकिल पर चार लोग सवार होकर ग्राम भेंडरी जा रहे थे, तभी गागरा पुल के पहले जैन बाड़ी के पास माेटरसाइकिल अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। गाड़ी की स्पीड तेज थी, इस वजह से सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही वरदान परामर्थ सेवा समिति के शिवा प्रधान, अमन साहू, खिलावन साहू एवं हेमंत प्रधान मौके पर पहुंचे और तीन घायलों को तत्काल एकता हास्पिटल एवं एक को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में तीन नाबालिग लड़का डिकोन, सूर्यकांत और सूर्या शामिल है। जबकि जिला अस्पताल में घायल भूपेंद्र साहू 23 वर्ष ग्राम गिरौद (मेघा) निवासी की मौत हो गई। खबर पर पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है।
हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा