Enter your Email Address to subscribe to our newsletters


रांची, 11 अप्रैल (हि.स.)। देश के गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का दिल्ली जाने के क्रम में रांची एयरपोर्ट पर प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने स्वागत किया। शाह बंगाल के पुरुलिया में चुनावी दौरा के बाद दिल्ली लौटने के क्रम में कुछ देर के लिए रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर रुके थे।
इस दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री संजय सेठ, पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन, मधु कोड़ा, मुख्य सचेतक नवीन जयसवाल और रांची विधायक सीपी सिंह भी मौजूद रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे