पत्लीकुहल में चरस के साथ नेपाली गिरफ्तार
कुल्लू, 08 मार्च (हि.स.)। पतलीकुहल पुलिस ने चरस तस्करी के आरोप में नेपाली मूल के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। चरस तस्करी का मामला उस दौरान सामने आया जब पतलीकुहल पुलिस इलाके में गश्त पर थी। इस दौरान पुलिस दल एनएच पर 15 मील के पास शिव बावड़ी के नज
arrest


कुल्लू, 08 मार्च (हि.स.)। पतलीकुहल पुलिस ने चरस तस्करी के आरोप में नेपाली मूल के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। चरस तस्करी का मामला उस दौरान सामने आया जब पतलीकुहल पुलिस इलाके में गश्त पर थी। इस दौरान पुलिस दल एनएच पर 15 मील के पास शिव बावड़ी के नजदीक पहुंचा। वहां मौजूद एक व्यक्ति पुलिस को देखकर घबरा गया। शक के आधार पर पुलिस ने उसे रोककर पूछताछ की और नियमानुसार उसकी तलाशी ली।

तलाशी के दौरान उक्त व्यक्ति के कब्जे से 1.220 किलोग्राम चरस बरामद हुई। एसपी कुल्लू मदन लाल कौशल ने बताया कि आरोपी की पहचान भीमू ओली (40) पुत्र धनीराम ओली के रूप में हुई है। वह मूल रूप से नेपाल का निवासी है और वर्तमान में गांव सदारा, डाकघर न्योली, तहसील व जिला कुल्लू में रह रहा था।

एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। एसपी मदन लाल ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है कि आरोपी यह चरस कहां से लाया था और इसे किस स्थान पर ले जाया जा रहा था। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस मामले में कोई अन्य व्यक्ति या गिरोह शामिल तो नहीं है। जिला पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जसपाल सिंह