Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

मुरादाबाद, 06 मार्च (हि.स.)। पीतलनगरी के कुणाल अरोड़ा ने टेबल टेनिस नेशनल चैम्पियनशिप में एक स्वर्ण व एक काँस्य पदक जीता है। मध्य प्रदेश के इंदौर में आयोजित यूटीटी पैरा सीनियर टेबल टेनिस नेशनल चैम्पियनशिप 2025-26 26 फरवरी से 3 मार्च तक सम्पन्न हुई थी।
प्रकाश एन्क्लेव कॉलोनी निवासी कुणाल अरोड़ा के पिता यशपाल अरोड़ा ने बताया कि मध्य प्रदेश के इंदौर में आयोजित यूटीटी पैरा सीनियर टेबल टेनिस नेशनल चैम्पियनशिप 2025-26 कुणाल अरोड़ा के इन दो पदकों को जीतने के बाद अब तक कुल 35 पदक जीत चुके हैं। जिनमें नेशनल एवं इंटरनेशनल पदक शामिल है। यूटीटी पैरा सीनियर टेबल टेनिस नेशनल चैम्पियनशिप में दो पदक जीतने से कुणाल ने पुनः भारत में नंबर 1 रैंकिंग हासिल की है।
कुणाल ने हमेशा की तरह इस बार भी अपनी जीत का श्रेय अपने माता-पिता यशपाल अरोड़ा एवं सोनिया अरोड़ा एवं अपने कोच को दिया। कुणाल का प्रकाश एन्क्लेव कॉलोनी के समस्त निवासियों ने होली के शुभ अवसर पर भव्य स्वागत कर सम्मानित किया।
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल